रुद्रपुर, जून 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अल्मोड़ा में गुरुवार को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बुधवार को बैठक आयोजित कर जनसभा की तैयारियों पर मंथन किया गया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी आज अल्मोड़ा में करेंगे जनसभाजनसभा की तैयारियों पर मंथन कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि अल्मोड़ा में होने वाली राहुल गांधी की जनसभा ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने कहा कि कुमाऊं ही नहीं, साथ ही गढ़वाल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उनका कहना था कि राहुल गांधी की जनसभा उत्तराखंड की राजनीति में परिवर्तन की नई दिशा तय करेगी। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की रैली में बड़ी संख्या में भाग लेंगे भूतपूर्...