नई दिल्ली, मई 8 -- मैं राहुल गांधी का पर्सनल असिस्टेंट हूं, कांग्रेस पार्टी में बड़ा पोस्ट दिलाऊंगा. ऐसा कहकर एक शख्स ने कांग्रेस के नेताओं को ही चुना लगा दिया और करोड़ो रुपए ठग लिए। हाल ही में पुलिस ने इस शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर के रहने वाले 42 वर्षीय गौरव कुमार को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप हैं कि उसने पार्टी में बड़ा पद और चुनाव टिकट दिलाने के नाम पर कई बड़े नेताओं को अपना शिकार बनाया। पुलिस के मुताबिक, गौरव कुमार राहुल गांधी के पूर्व सचिव कनिष्क सिंह के नाम का इस्तेमाल करता था। उसने ट्रूकॉलर ऐप पर कनिष्क सिंह के नाम से एक फर्जी अकाउंट बना रखा था, ताकि जब वह किसी को फोन करे तो सामने वाले को शक ना हो। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद देहरादून की एक अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.