कोडरमा, जून 20 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधिजिला कांग्रेस कमेटी, कोडरमा के तत्वावधान में शुक्रवार को झुमरी तिलैया स्थित इमाम क्लिनिक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा क्लिनिक में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि राहुल गांधी संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं तथा समाज के वंचित वर्गों के हितों को हमेशा प्राथमिकता दी है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने राहुल गांधी के 56 वें जन्मदिवस पर काटा केक मरीजों के बीच फ...