कन्नौज, जून 19 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्म दिन कार्यक्रम कांग्रेसियों ने आयोजित करके केक काटा। उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रांतीय सचिव विजय मिश्र ने कहा कि राजनीति में जनता के सच्चे सेवक राहुल गांधी हैं। वह संविधान के सच्चे रक्षक, वंचित शोषित, मज़दूर, किसान, श्रमिक युवाओं की आवाज़ है। तीन काले कृषि कानूनों में किसानों की आवाज़ बन कर उनके सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर सरकार को झुकने पर मजबूर किया और तीन काले कृषि कानून वापस लिए। महिलाओं के उत्पीड़न बेरोजगार युवाओं नीट की निरस्त परीक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार से उनके लिए न्याय के लिए राहुल गांधी आज भी लड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने लिया जनसरोकार...