कटिहार, जून 19 -- कटिहार। जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे नेता प्रतिपक्ष सह सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनिया मे बच्चों संग धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम बच्चों के द्वारा केक काटकर राहुल गांधी की दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य रहने की कामना की। सभी कांग्रेसी नेताओं ने बच्चों को केक खिलाया। अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी को बच्चों से बेहद प्यार एवं लगाव है। इसी सोच के साथ हम कांग्रेसियों ने हमारे नेता राहुल गांधी का जन्मदिन बच्चों संग मनाने का निर्णय लिए। बच्चों के बीच कॉपी , पेंसिल , बिस्कुट टॉफियों बांटी गई। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने केक काटकर राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन मौके पर कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष अ पुतुल सिंह व नगर अध्यक्ष ब रिंक...