नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- राहुल गांधी इजरायल के समर्थन में बोल गए। सियासी गलियारों में बीते 24 घंटे में हर तरफ इसी बात की चर्चा हो रही है। चर्चा से ज्यादा बवाल। सवाल उठ रहे हैं कि जो कांग्रेस पार्टी आज तक गाजा में नरसंहार का हवाला देकर इजरायल की नेतन्याहू सरकार की खुलकर निंदा करती थी, आज उसी पार्टी के सबसे बड़े नेता इजरायल पर नरमी क्यों दिखाने लगे। बात इतनी बिगड़ गई है कि राहुल गांधी को अपने ही साथियों ने सुना दिया। इंडिया गठबंधन के साथी दल के नेताओं ने राहुल गांधी के बयानों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की है। वामपंथी दलों ने तो कांग्रेस को हिपोक्रेट तक कह दिया है। दरअसल यह पूरा बखेड़ा खड़ा हुआ राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए एक बयान से। बीते सप्ताह राहुल गांधी ने अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय में एक इंटरव्यू के दौरान इजरायल और भारत के सा...