देहरादून, मई 8 -- भावना पांडे को कांग्रेस प्रदेश बदलने का झांसा देकर 25 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी गौरव कुमार को रिमांड पर लेकर शुक्रवार को दिनभर पुलिस ने पूछताछ की। आरोपी से ठगी की रकम खपाए जाने को लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करता रहा। अब पुलिस आरोपी के भाई का खाता खंगालेगी। भावना पांडे ने बीते दिनों राजपुर थाने में केस दर्ज कराया कि एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर अपना नाम कनिष्क सिंह बताया। आरोपी ने खुद को राहुल गांधी का निजी सचिव बताते हुए उत्तराखंड में सर्वे व प्रदेश अध्यक्ष बदलने का झांसा दिया। इसके एवज में उसने 25 लाख रुपए लिए गए। राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने गौरव कुमार निवासी अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2003 से 2015 तक कनिष्क सिंह रा...