देहरादून, जुलाई 15 -- देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों से गूंज कार्यक्रम को लेकर विवाद थमता नजर आ रहा है। बन्नू स्कूल प्रबंधन कमेटी ने अपने मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर सहमति दे दी है। बता दें कि राहुल गांधी के छात्रों से गूंज कार्यक्रम परेड ग्राउंड में होना तय हुआ था। प्रशासन ने अनुमति निरस्त कर दी थी। तर्कदिया गया था कि परेड ग्राउंड में आयोजित मेला कीअवधि दो दिन और केंद्र सरकार ने बढ़ा दी है। ऐसे में कांग्रेस कहीं और कार्यक्रम आयोजित करे।इसे लेकर कांग्रेस ने आक्रोश जताया था। बाद में प्रशासन ने कार्यक्रम को बन्नू स्कूल के मैदान में कराने की बात कहीथी। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के देहरादून आने से पहले कांग्रेस और पुलिस में झड़प, रातभर हंगामा; क्या विवाद कांग्रेसियों ने इस पर हामी जताई थी लेकिन बुधवार को ट्रकों के ब...