गुड़गांव, जून 19 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस शुक्रवार को कमान सराय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता राज बब्बर और जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का प्रतीक: राव नरेंद्र यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस कांग्रेसियों ने उत्साह से मनायाकार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्...