नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जंतर-मंतर पर जबरन घुसने पर सीजेपी नेताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कानून तोड़ने वाले युवाओं के कृत्य को तिरंगे की लड़ाई बताकर देश और युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। मल्होत्रा ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका पर भी विदेशी पैसे के सहारे युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने ने कहा कि सीजेपी नेताओं ने कृत्य करने से चार दिन पहले मजिस्ट्रेट न्यायालय में बॉन्ड भरकर एक साल तक कोई गैरकानूनी कृत्य नहीं करने का आश्वासन दिया था। यह भी पढ़ें- CJP के समर्थन में पहली बार आए राहुल गांधी! अलग-अलग झंडे, एक लड़ाई! जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के बा...