नई दिल्ली, जुलाई 14 -- देश के परीक्षा सिस्टम, खासकर NEET-UG में कथित धांधली को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छिड़ा युवाओं का आंदोलन अब एक बड़े सियासी घमासान में तब्दील हो चुका है। सोशल मीडिया से शुरू हुआ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का यह विरोध प्रदर्शन जंतर-मंतर पर डेरा डाले हुए है। हालांकि, विपक्षी एकजुटता के दावों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इस आंदोलन से 'दूरी' और उनके हालिया सार्वजनिक रूप से न दिखने को लेकर अब सत्ता पक्ष (बीजेपी) और आंदोलनकारियों दोनों ने मोर्चा खोल दिया है।जंतर-मंतर पर CJP का मोर्चा और वांगचुक का तीखा तंज नीट पेपर लीक और नेट में अनियमितताओं के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) पिछले 24 दिनों से जंतर-मंतर पर डटी हुई है। इस विरोध प्रदर्शन का सबसे बड़ा चेहरा बने प्रसिद्ध शिक्षाविद् और पर्यावरण कार्यकर्ता ...