नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- राहुल गांधी और अभिजीत दीपके में क्या दोस्ती हो रही है? दरअसल राहुल गांधी की हालिया टी पार्टी के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कांग्रेस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी के अन्य नेताओं को राहुल गांधी की ओर से आयोजित हाई टी में शामिल होने का न्योता देने की कोशिश की है। इसे CJP के प्रति कांग्रेस के रुख में बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व का एक बड़ा वर्ग अब भी CJP को आम आदमी पार्टी (AAP) की शाखा या उसका फ्रंट मानता है। कांग्रेस के इस कदम को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे विपक्षी अभियान के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। लोकसभा में नेता...