उरई, अप्रैल 29 -- माधौगढ़। संवाददाता महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पास न होने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। कार्य कर्ताओं ने नगर पंचायत से पदयात्रा निकालते हुए गांधी चबूतरा के पास नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव व राहुल गांधी का पुतला फूंका।महिला आरक्षण विधेयक पास न होने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत परिसर से केटी तोमर, साधना मिश्रा,सुनीता सिंह, विनीता की अगुवाई में जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली गई। रैली नगर पंचायत से निकाली गई।रैली में भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी, अखिलेश यादव के लेकर पुतला मुर्दाबाद नारे लगाते चल रहे थे। विपक्ष महिला विरोधी चेहरे को उजागर करता है। यह भी पढ़ें- जन आक्रोश रैली निकाल कर राहुल, अखिलेश का पुतला फूंका भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चबूतरा के पास दोनो नेताओं का पुतला दहन कर दिया।...