तिरुवनंतपुरम, जनवरी 30 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को पार्टी के नेता राहुल गांधी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक ईमानदार नेता बताया, जो देश में सांप्रदायिकता जैसे विभिन्न मुद्दों पर सशक्त आवाज हैं। थरूर ने कहा कि राहुल गांधी को हर कोई पसंद करता है, क्योंकि वह देश में सांप्रदायिकता, नफरत और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लगातार बोलते रहते हैं। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने यहां पत्रकारों से कहा, ''इस बारे में मेरी कोई अलग राय नहीं है।'' थरूर ने यह भी कहा कि उन्होंने राहुल के खिलाफ किसी भी गलत टिप्पणी से कभी सहमति नहीं जताई और कहा, ''वह (राहुल) एक ईमानदार नेता हैं।'' उनकी यह टिप्पणी अपनी शिकायतों के निवारण के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से हुई मुलाकात के एक दिन बाद आई है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि सब ठ...