दुमका, अक्टूबर 22 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी विदेश यात्राओं, अमेरिकी सांसदों इल्हान उमर और रो खन्ना से कथित मुलाकातों को लेकर सवाल उठाए हैं। दुबे ने दावा किया कि राहुल गांधी पिछले 10 वर्षों में कम से कम 270 बार विदेश गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में पिछले 10-15 दिनों के दौरान हुए प्रदर्शनों से आम लोगों, व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को परेशानी हुई। साथ ही, उन्होंने प्रदर्शन स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के इस्तेमाल के तरीके पर भी आपत्ति जताई। निशिकांत दुबे ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में पिछले 10-15 दिनों के दौरान ऐसा माहौल रहा, मानो कोई नियम-कानून लागू ही नहीं हो। उनके मुताबिक, राहुल गांधी के लंच या डिनर ...