नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। विपक्षी सांसदों के साथ उनके धरना-प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष अपने साथी सांसदों और समर्थकों के साथ महात्मा गांधी की समाधि राजघाट की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने उनके ऊपर तीखा हमला बोला है। भाजपा की तरफ से कहा गया कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में राहुल गांधी सड़क पर उतरकर केवल अराजकता फैला रहे हैं। उनके इन फैसलों से ऐसा लगता है कि रील मेकर को कोर्ट पर भरोसा नहीं है। वह राजघाट जा रहे हैं। अगर बापू आज जिंदा होते, तो उन्हें सद्बुद्धि देते। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी के ऊपर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को राजघाट में सद्बुद्धि मिले। उन्होंने कहा, "इ...