नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने राहुल को चुनौती दी कि वह अपने पासपोर्ट का विवरण सार्वजनिक करें और बताएं कि उन्होंने किन-किन देशों की यात्रा की है। सरमा ने यह टिप्पणी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा उन पर अपने राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों को परेशान करने, सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद आई है। सरमा ने इस दौरान राहुल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन को पहुंचे सरमा ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात की। इसमें उन्होंने पवन खेड़ा के आरोपों पर राहुल के समर्थन को लेकर तीखी प्रक्रिया दी। यह भी पढ़ें- पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, तेलंगाना हाई कोर्ट से मिली जमानत पर लगाई रोक दर...