राहुल गांधी, पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद पर केस, चढ़ावा चोरी को लेकर साधु वेश में नुक्कड़ नाटक पर ऐक्शन
संवाददाता, अगस्त 1 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ वाराणसी में केस दर्ज किया गया है। संसद भवन में प्रदर्शन को लेकर यह केस दर्ज किया गया है। प्रदर्शन के दौरान एक नुक्कड़ नाटक किया गया जिसमें पप्पू यादव भगवा पहने हुए साधु वेश में दिखे थे। वह प्रतीकात्मक तौर पर दान पात्र लेकर बैठे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने दान पात्र में कुछ पैसे डाले थे। फिर पप्पू यादव भगाते दिखे थे। इसके जरिए राम मंदिर चढ़ावा चोरी को दिखाने की कोशिश की गई थी। इस प्रदर्शन को लेकर वाराणसी में संत समाज ने कड़ा विरोध जताया है। पातालपुरी मठ के महंत बालक दास के नेतृत्व में बनारस के आधा दर्जन संत शनिवार को डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल से मिले और राहुल गांधी, सांसद अवधेश प्रसाद तथा सांसद पप्पू यादव के खिलाफ तहरीर सौंपकर मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.