नई दिल्ली, जुलाई 24 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नीट पेपर लीक मामले और 20 जुलाई को राजधानी दिल्ली में संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए हुए पुलिसिया जुल्म के खिलाफ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। साथ ही पीएम मोदी से माफी मांगने की भी मांग कर रहे हैं। इस बीच, खबर आई है कि उनकी ही पार्टी के एक सांसद की मदद से केंद्र सरकार ने पिछले 26 दिनों से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाया है। यह मोदी सरकार के लिए रणनीतिक मोर्चे पर एक बड़ी जीत है। वांगचुक जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन का मुख्य चेहरा हैं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने कल देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमं...