प्रयागराज, सितम्बर 18 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 'आशीर्वाद का दीया' जलाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार किया है। दोनों नेताओं ने कहा था कि भाजपा को प्रायश्चित का दीया जलाना चाहिए। शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने इसके जवाब में मीडिया से कहा है कि 'भगवान राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन को सद्बुद्धि दे, यही प्रार्थना करेंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन पर तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष और देशवासी शुभकामनाएं दे रहे हैं और आशीर्वाद का दीया जला रहे हैं। यह भी अगर कांग्रेस को नहीं पच रहा है, तो भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। इनकी बुद्धि में जो गोबर भर गया है उसको निकाल कर ईश्वर बाहर करे।' यह भी पढ़...