बागपत, जुलाई 16 -- कुख्यात बदमाश रहे राहुल खट्टा गैंग में शामिल रहे गैंगस्टर को दो साल की सजा सुनाई गई, साथ ही उस पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड़ लगाया गया। सजा पर सुनवाई के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस गैंगस्टर को कोर्ट लेकर पहुंची थी। एडीजीसी इंद्रपाल सिंह ढाका ने बताया कि अक्खेपुर थाना सरधना जिला मेरठ का रहने वाला नितिन कुख्यात बदमाश रहे राहुल खट्टा का दाहिना हाथ था। उसने राहुल खट्टा के साथ मिल कई संगीन घटनाओं को अंजाम दिया था। वर्ष 2015 में व्यक्ति की हत्या के बाद राहुल खट्टा और उसके साथी नितिन पर बागपत कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान राहुल खट्टा पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया था, जबकि उसका साथी नितिन फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद विवेचक ने आरोपी गैंगस्टर ...