नई दिल्ली।, अक्टूबर 28 -- Ramliala Maidan Rally: लगातार चुनावी हार का सामना कर रही कांग्रेस पार्टी के लिए एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस रैली से राहुल गांधी को काफी उम्मीदें हैं। इंडिया गठबंधन के लिए भी यह काफी अहम होने वाली है। विपक्षी गठबंधन में शामिल घटक दलों के द्वारा एकबार फिर देश के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बहाने एकजुटता दिखाने की कोशिश की जा रही है। दावा है कि इसमें 10 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। यह रैली इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि दिल्ली के व्यापारियों ने इसका विरोध किया है। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों से अपील की थी कि इसे कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाए। हालांकि, यह रैली अभी भी एक नवंबर को ही प्रस्त...