लखनऊ, मई 24 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने एक साल के भीतर मोदी सरकार के गिर जाने की बात कही है। पंकज चौधरी ने कहा कि यह बयान लोकतांत्रिक व्यवस्था और देश के जनादेश का सीधा अपमान है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनादेश पर सवाल उठाना कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा बन चुका है। जब-जब देश की जनता ने कांग्रेस को नकारा है, तब-तब कांग्रेस नेतृत्व ने आत्ममंथन के बजाय लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। यह भी पढ़ें- विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी, बीजेपी बोली- सरकार गिराना चाहती है कांग्रेस राहुल गांधी के इस बयान में भी वही मानसिकता झलकती है। राहुल सत्ता प्रा...