नई दिल्ली, फरवरी 11 -- राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देगी भाजपा - रिजीजू ----------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के एप्सटीन फाइल को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पर लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का लोकसभा में भाषण झूठ से भरा था। सत्तारूढ़ गठबंधन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा किये गए इन झूठे दावों व बोले गए किसी भी कथन के प्रमाणीकरण की मांग की जाएगी। साथ ही उनको सदन की कार्यवाही से हटाये जाने की भी मांग की जाएगी। केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के तुरंत बाद, रिजीजू ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य आसन को एक नोटिस देंगे, जिसमें नेता प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.