लखीसराय, जून 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के किउल बस्ती (पचना रोड) निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर के.के. सिंह के पुत्र राहुल कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। राहुल ने अपने पहले ही प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 789वीं रैंक प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।राहुल की इस बड़ी कामयाबी से उनके परिवार, सगे-संबंधियों और स्थानीय इलाके में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से मिली सफलताराहुल कुमार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। यह भी पढ़ें- जिले के दस अभ्यर्थियों ने बीपीएससी में सफलता का लहराया परचम स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि राहुल की यह उपलब्धि जिले के दूस...