रामनगर, जून 1 -- राजू वर्मा रामनगर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरा प्रदेश की राजनीति में एक अहम पड़ाव साबित होगा। यह बात राहुल गांधी की चार जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित रैली की तैयारी को लेकर रामनगर में सोमवार को हुई बैठक में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कही। रणजीत रावत ने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता भी शामिल होंगे। कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। रामनगर से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अल्मोड़ा पहुंचेंगे। नगराध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, ललिता उपाध्याय, ऊषा जोशी, भुवन पाण्डेय, दीप्ति भारद्वाज, योगिता गोस्वामी, गिरधारी लाल, लीलाधर जोशी, मीडिया प्रभारी विनय पड़लिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विधायक बेहड़ ने किया राहुल...