पटना, अगस्त 22 -- केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कितना भी कुछ प्रयास कर लें, 2029 में भी जीतकर नरेन्द्र मोदी ही चौथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। शनिवार को पटना पहुंचे रामदास आठवले राजकीय अतिथिशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सुझाव दिया कि कांग्रेस को सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। प्रधानमंत्री के खिलाफ जितना अपशब्द कहेंगे, उतना ही उन्हें नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि वे बोधगया स्थित बौद्ध मंदिर को पूरी तरह बौद्धधर्म मानने वालों को सौंपने का अनुरोध बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से करेंगे। मालूम हो कि रामदास आठवले अपनी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के असामयिक निधन होने की सूचना के बाद उनके परिजनों से...