राहुल और सोनिया गांधी के साथ पारिवारिक रिश्ते, पसंदीदा नेता बताए जाने पर बोले कैप्टन अमरिंदर
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना पसंदीदा नेता बताया है। वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है कि राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी के साथ उनके निजी और पारिवारिक संबंध हमेशा बने रहेंगे, लेकिन राजनीतिक रूप से वह भाजपा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। राहुल गांधी की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता द्वारा सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर साझा किए गए एक वीडियो में सामने आई। गांधी ने कहा, "मेरी उनसे अच्छी बनती है; वह कूल हैं। वह मिलिट्री हिस्ट्री के एक्सपर्ट हैं। हैलो, अंकल अमरिंदर!" जेन-जी तक पहुंचने की एक नई कोशिश के तहत, राहुल गांधी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग (मुझसे कुछ भी पूछें) सत्र शुरू किया और कई सवालों के जवाब दिए। 'एक्स' पर अपनी इंस्टाग्राम पहल का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.