नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और विपक्ष के 'इंडिया' ब्लॉक के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। यह पूरी कार्रवाई आकाशवाणी परिसर के सुरक्षा स्टाफ द्वारा दी गई आधिकारिक शिकायत के आधार पर की गई है। यह पूरा घटनाक्रम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' के दौरान मंगलवार को शुरू हुआ जब दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका, तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके साथ मौजूद कई सांसद व समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे आकाशवाणी भवन के हाई-सिक्योरिटी परिसर में दाखिल हो गए। इसके बाद नेताओं ने परिसर के अंदर ही धरना शुरू कर दिया। आकाशवाणी स्टाफ द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, प्रदर्शन...