बुलंदशहर, जून 17 -- स्याना । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नहचौली निवासी नवविवाहित दंपति राहुल और नेहा की मौत के बाद सोमवार देर शाम गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बृजघाट पर गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। शादी के महज तीन माह बाद पति-पत्नी की एक साथ उठी अर्थी ने हर किसी को झकझोर दिया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शामिल हुए। बृजघाट पर राहुल की चिता को उसके ताऊ के बेटे जीतू ने मुखाग्नि दी, जबकि नेहा की चिता को राहुल के चचेरे भाई प्रशांत ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। यह भी पढ़ें- राहुल और नेहा की चिताएं एक साथ जलीं, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाईग्राम नहचौली में मातम राहुल और नेहा की मौत के बाद से नहचौली गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोग अभी भ...