पीलीभीत, जुलाई 22 -- पीलीभीत। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को पीलीभीत में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग प्रदर्शन किए। दोनों दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। दिल्ली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिले में राजनीतिक माहौल गर्म रहा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता अलग-अलग जुलूसों के माध्यम से कलक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: दिल्ली में छात्रों के समर्थन में अयोध्या में सपा...