कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं का पुतला दहन करना भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। कड़ा धाम थाना पुलिस ने बीजेपी महिला मोर्चा की जिला संयोजिका समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। गंभीर धाराओं में एफआईआर लिखी गई है। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। शीतला धाम चौकी इंचार्ज रवि मौर्य की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत हुआ है। पुलिस के अनुसार, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बिना किसी पूर्व अनुमति के रैली निकाली और राहुल गांधी व अखिलेश यादव के पुतले फूंके। प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल व अखिलेश का पुतला इसी के साथ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा आगजनी की आशंका जताते हुए धाराए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.