नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- इंडिया अलायंस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग और चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए रविवार को रामलीला मैदान में बड़ी रैली की। इसमें विपक्षी गठबंधन के तमाम पार्टियों के प्रमुख नेता शामिल हुए। कांग्रेस का दावा दस लाख की भीड़ का रहा। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत तमाम बड़े नेताओं ने रैली को संबोधित किया और ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने राहुल समेत तमाम विपक्षी नेताओं पर तंज कस दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि इन नेताओं के एक साथ आने पर भी कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि ये सभी जीरो हैं। इन सभी को ऐड करने पर भी जीरो ही आएगा। उल्लेखनीय है कि काटजू सोशल मीडिया पोस्ट पर...