इटावा औरैया, जुलाई 21 -- इटावा। कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव, सांसद प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने से सपाईयों का गुस्सा फूट पड़ा। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सपाई शहर के शास्त्री चौराहे पर पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए और रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन में कांग्रेसी भी शामिल रही। इन दोनों पार्टी के बड़े नेताओं को दिल्ली में हिरासत में लिया गया है। ये जानकारी यहां जिले के सपाईयों और कांग्रेसियों को शाम को हुई। मंगलवार की रात 8 बजे जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, विधायक राघवेंद्र गौतम, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, कुलदीप गुप्ता संटू, उदयभान सिंह यादव, आदित्य गोविंद, महिला सभा जिलाध्यक्ष सीमा यादव, कांग्रेस के नेता वाचस्पति द्विवेदी, पल्लब दुबे, राशिद खान के साथ बड़ी ...