गोड्डा, मई 4 -- बसंतराय ब्लॉक स्थित राहा गांव में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर और मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। शिविर का मुख्य आकर्षण अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल एक्स-रे वैन रही, जिसमें पोर्टेबल एक्स-रे मशीन और एआई तकनीक के माध्यम से मौके पर ही फेफड़ों की जांच कर तुरंत रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई। इससे ग्रामीणों को त्वरित और सुलभ जांच सुविधा मिली। स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर सक्रिय स्क्रीनिंग अभियान चलाया। खासतौर पर बुजुर्गों, पूर्व टीबी मरीजों और कुपोषित लोगों पर विशेष ध्यान दिया गया। संदिग्ध मरीजों का ऑन-द-स्पॉट एक्स-रे किया गया और आवश्यकता पड़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.