औरैया, जनवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए विभिन्न स्कूलों एवं एनसीसी के सहयोग से मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। मार्च पास्ट का शुभारंभ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया। मार्च पास्ट देवकली चौराहा पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर नुमाइश रोड तिराहा, बिजली घर, बीएसएनएल ऑफिस, सुभाष चौराहा, शहीद पार्क, तहसील सदर, पुराना फफूंद मार्ग तिराहा होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर दिबियापुर रोड औरैया पहुंचा। यहां सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई तथा यातायात नियमों, राहवीर योजना और कैशलेस उपचार योजना को लेकर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मार्च पास्ट में सरस्वती विद्या मंदिर दिबियापुर रोड के 50, श्...