राहत शिविर में बच्चों की चल रही है पाठशाला
भागलपुर, सितम्बर 11 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बाढ़ की विभीषिका के कारण विस्थापित हुए रत्तीपुर बैरिया के परिवारों के लिए बनाए गए राहत शिविर अब सिर्फ ठहरने और खाने की व्यवस्था नहीं बल्कि पाठशाला की भी शुरुआत हो गई। बता दें कि बैरिया पंचायत में कई सरकारी स्कूलों का संचालन बाढ़ राहत शिविर में किया जा रहा है। सीटीएस बाढ़ राहत शिविर में रत्तीपुर बैरिया पंचायत के अजमेरीपुर, बैरिया, रसीदपुर भीट स्थित स्कूल के 250 बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। शिक्षा विभाग के नए निर्देश के बाद यह व्यवस्था शुरू की गई है। राहत शिविर में रहने वाले बच्चों के लिए प्रतिदिन तीन से चार घंटे पठन-पाठन, खेलकूद और ज्ञानवर्धक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- बाढ़पीड़ितों के बीच बांटे एक हजार भोजन पैकेट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.