इटावा औरैया, मार्च 27 -- इटावा, संवाददाता। बिजली विभाग के वाणिज्य निदेशक अजयअग्रवाल ने शुक्रवार को इटावा पहुंचकर बिजली घरों का निरीक्षण किया और कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली बिल राहत योजना में जिन उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है और उसके बाद भी भुगतान नहीं किया है तो ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना है।उन्होंने कहा कि जिन उपकेंद्र पर पंजीकरण के बाद बकाया रकम जमा नहीं कराई गई है वहां के अवर अभियंता पर बकाया रकम अग्रिम में डालकर उसके वेतन से वसूली की जाएगी। स्मार्ट मीटर के जिन उपभोक्ताओं ने प्रीपेड में मीटर बदल जाने के बाद रिचार्ज नहीं कराया है, तो यह जांच की जाए कि कहीं वे अलग से केबल डालकर बिजली चोरी तो नहीं कर रहे हैं। यदि बिजली चोरी कर रहे हैं तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। निदेशक ने शहर में मैनपुरी फाटक और फ्रेंड्स कॉ...