नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जंग की वजह से भारत समेत दुनियाभर में फाइनेंशियल प्रेशर बढ़ा है। इस प्रेशर को कम करने के लिए केंद्र सरकार बड़ी तैयारी में है। दरअसल, सरकार आने वाले दिनों में माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) के लिए एक राहत पैकेज ला सकती है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि वित्त मंत्रालय कुछ खास उपायों पर काम कर रहा है, जिसमें MSME निर्यातकों के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना और दो से छह महीने तक के लिए लोन पर रोक यानी मोरेटोरियम शामिल है। MSME राहत पैकेज की अंतिम रूपरेखा की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है।क्यों है यह तैयारी? ईंधन की बढ़ती कीमतें, सप्लाई में रुकावट और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी चुनौतियां अब छोटे व्यवसायों पर भारी पड़ने लगी हैं। इस वजह से केंद्र सरकार ने लिक्विडि...