बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : राहत : 1000 हेक्टेयर में होगी रसायन मुक्त खेती, 6 प्रखंडों का चयन एफपीओ करेंगे उपज की ब्रांडिंग और मार्केटिंग तो किसानों को मिलेगा का सही दाम 3 एजेंसियों को दी गयी उपज का प्रमाणीकरण व किसानों को ट्रेनिंग देने की जिम्मेवारी खाद-बीज के लिए मिलेगा 5000 का अनुदान, सब्जी व मसाले की खेती पर विशेष जोर फोटो: खेती: खेत में काम करते किसान। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। रासायनिक खादों के जहर से बंजर हो रही मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए कृषि विभाग ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है।

परंपरागत कृषि विकास योजना परंपरागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई) के तहत पहली बार नालंदा जिले का चयन किया गया है। अब यहां किसानों का समूह (क्लस्टर) बनाकर पूरी तरह रसायन मुक्त खेती कराई जाएगी। इसके लिए जिले के 06 प्रखंडों का चय...