रांची, अप्रैल 5 -- रांची, संवाददाता। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में अब मरीजों के लिए पहले से अधिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभी इन केंद्रों पर करीब 30 प्रकार की दवाएं ही उपलब्ध हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब मानक के अनुसार केंद्रों में 150 तरह की दवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी में है। ऐसा होने पर ग्रामीण इलाकों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। जिला स्वास्थ्य समिति ने इस दिशा में काम तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की जरूरत न पड़े, इसके लिए ऐसा किया जा रहा है। सर्जिकल सामान उपलब्ध कराने की भी तैयारीइन केंद्रों पर दवाओं के अलावा सर्जिकल आइटम्स उपलब्ध कराने की भी योजना है। इसमें बैंडेज, गॉज, सिरिंज, ग्लव्स सहित अन्य जरूरी सामग्री शामिल होंगी। इससे छोटे उपचार...