मुरादाबाद, मार्च 24 -- मुरादाबाद। रेलवे के हजारों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। अब कर्मचारियों को दूसरे जोन या प्रोजेक्ट्स में बदलाव होने पर क्वार्टर नहीं खाली करना पड़ेगा। रेलवे बोर्ड ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। अक्सर देखा जाता है कि ट्रांसफर होने पर कर्मियों को आवास खाली करना पड़ता है। ऐसे में परिवार के सामने शिफ्टिंग की चुनौती से लेकर बीच सत्र में बच्चों की पढ़ाई बाधित होती थी। अब बोर्ड के फैसले से ऐसे लोगों को काफी राहत मिलेगी, जिनका ट्रांसफर किसी दूसरे जोन या प्रोजेक्ट्स में हो गया है। उन्हें आवास खाली करने का दबाव नहीं रहेगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि बोर्ड के आदेश को लागू कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों का डाटा जुटाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य विभागों से भी आंकड़े मांगे गए हैं। किसी कर्मचारी को दिक्कत नह...