भागलपुर, मार्च 14 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पेट्रोलियम मंत्रालय के रोज बदलते नियम और गैस सिलेंडर पाने की आपाधापी में परेशान भागलपुरवासियों के लिए गैस एजेंसियों ने राहत की मरहम लगाई है। भागलपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कथित संकट को लेकर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को एलपीजी वितरक और कंपनी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। गैस एजेंसियों ने प्रशासन को दो टूक बताया कि कोई भी उपभोक्ता सिलेंडर पाने के लिए कृत्रिम संकट पैदा न करें। इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधक रमन गौतम ने बैठक में बताया कि भागलपुर में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है। अमूमन हमारे पास एक दिन का बैकलॉग रहता है। लेकिन अभी तीन दिन का बैकलॉग है। उन्होंने बताया कि औसतन 10 हजार सिलेंडर प्रतिदिन का स्टॉक रहता था, लेकिन अभी 18 से 20 हजार सिलेंडर स्टॉक में हैं। फिर उपभोक्ताओं में सिलेंडर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.