दुमका, मई 15 -- हिन्दुस्तान असर : -11 मई के अंक में आसनबनी का पशु चिकित्सालय वर्षों से बंद शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर हुई थी प्रकाशितरानेश्वर, प्रतिनिधि।लंबे समय बंद पड़े प्रखंड के आसनबनी गांव स्थित प्रथम वर्गीय पशु अस्पताल गुरुवार को खोल दिया गया। गुरुवार को अस्पताल के आगे उग आएं जंगल-झाड़ों की साफ-सफाई कर दी गई। अस्पताल के लंबे समय के बाद खोले जाने के बाद क्षेत्र के किसानों को अब इसके लाभ मिलने की उम्मीद भी जगी है। गौरतलब हो कि आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान के 11 मई के अंक में आसनबनी का पशु चिकित्सालय वर्षों से बंद शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल के साथ प्रखंडों के 30 में 24 टेलीफोन हैं बंद खबर प्रकाशित होते ही पशुपालन विभाग में हलचल तेज हो गई और अस्पताल संचालन की पहल शुरू हो गई।गुरुवार...