बिहारशरीफ, मार्च 11 -- राहत : खराब चापाकलें होंगे ठीक, हर प्रखंड में मरम्मत दल तैनात डीएम ने हरी झंडी दिखा चापाकल मरम्मत दल को किया रवाना कहा, ना बरतें किसी तरह की लापरवाही, हैंडपम्पों को जल्द करें ठीक फोटो चापाकल : कलेक्ट्रेट से बुधवार को हरी झंडी दिखाकर चापाकल मरम्मत दल को रवाना करते डीएम कुंदन कुमार। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। गर्मी की आहट के साथ जिले के ग्रामीण इलाकों में खराब पड़े चापाकलों (हैंडपम्प) को दुरुस्त करने की कवायद में पीएचईडी जुट गया है। विभिन्न कारणों से पानी उगलने में नामका चापाकलों को ठीक करने के लिए हर प्रखंड में मरम्मत दल तैनात किया गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट से मरम्मत दलों को हरी झंडी दिखाकर डीएम कुंदन कुमार ने रवाना किया। मौके पर बिहारशरीफ डिविजन (पीएचईडी) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राघवेन्द्र कुमार और हिलसा के ...