आरा, मई 15 -- हि. असर एसपी के निर्देश के बाद खनन विभाग की ओर से पुल पर पसरे बालू को हटाने की कवायद सड़क मार्ग पर पसरे बालू में फिसलकर हुई मौत की खबर छपने पर एसपी ने लिया संज्ञान नये पुल की जगह पुराने पुल के रास्ते बालू लदे ट्रैक्टरों के परिचालन पर उठ रहे हैं सवाल

पुल की सफाई का आदेश कोईलवर, एक संवाददाता। अंग्रेजी हुकूमत में निर्मित कोईलवर के ऐतिहासिक अब्दुल बारी रेल सह सड़क पुल पर अब छोटे वाहनों का गुजरना आसान होगा। पुल पर पसरे बालू के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा कम होगा। आने वाले दिनों में पुराने पुल की जगह नये पुल होकर बालू लदे ट्रैक्टरों के आवागमन की पहल जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। बीते 12 मई को आपके अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर को गंभीरता से लेते भोजपुर एसपी राज ने खनन विभाग...