बिहारशरीफ, जनवरी 6 -- राहत : कैंसर पीड़ितो को अब सदर अस्पताल में मिलेगी कीमोथेरेपी की सुविधा अस्पताल में चार बेड का बना कीमोथेरेपी सेंटर, लगायी जा रहीं मशीनें शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कैंसर पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब ऐसे मरीजों को सदर अस्पताल में ही मुफ्त कीमोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल में चार बेड का कीमोथेरेपी सेंटर बनाया गया है। एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो एक सप्ताह बाद से मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा मिलने लगेगी। उन्होंने बताया कि मरीजों को यह सुविधा कार्यवधि में मिलेगी। उन्होंने बताया कि कई मशीनें आ चुकी हैं और कुछ मशीनों को आना बाकी है। सभी मशीन आने के बाद कीमोथेरेपी की सुविधा मिलने लगेगी। खास यह कि यहां मुफ्त कीमोथेरेपी की सुविधा दी जायेगी। जिला में इस तरह...