बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- अच्छी खबर : राहत : करें आवेदन, छत पर नि:शुल्क सोलर पैनल लगा बचाएं बिजली खर्च बिल का झंझट खत्म करना है तो 28 फरवरी तक उठा लें मौके का फायदा यूनिट लगाने के लिए पक्की छत पर होनी चाहिए 64 वर्ग फीट छायामुक्त जगह बिजली ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे सुविधा एप पर दें अपनी सहमति दिन में सूरज की रोशनी से जलेंगे पंखे-बल्ब, ग्रिड की बिजली पर निर्भरता होगी कम फोटो सोलर : छत पर कुछ इसी तरह के लगेंगे सोलर पैनल। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले के कुटीर ज्योति (केजे) यानी बीपीएल बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें बिजली बिल की चिंता नहीं करनी होगी। सरकार उनकी छत पर 1.1 किलोवाट का मुफ्त में सोलर पैनल लगाने जा रही है। इसके लिए बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहमति मांगी है। अगर आपके पास पक्की छत है और योजना का लाभ उठाना ...