नई दिल्ली, फरवरी 26 -- New Income Tax Rules: आयकर विभाग ने नई आयकर व्यवस्था के तहत ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स जारी कर दिए हैं। इसमें प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने से जुड़े लेन-देन में पैन कार्ड (PAN) की अनिवार्यता को लेकर अहम बदलाव का प्रस्ताव किया गया है।क्या है नया नियम? अभी तक अगर आप 10 लाख रुपये से अधिक की कोई प्रॉपर्टी (मकान या प्लॉट) खरीदते या बेचते थे, तो पैन कार्ड देना अनिवार्य था। अब सरकार ने इस लिमिट को बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। अगर यह नियम लागू हो जाता है, तो 20 लाख से कम की प्रॉपर्टी के सौदों में पैन देना जरूरी नहीं होगा। हालांकि, 20 लाख या उससे अधिक की प्रॉपर्टी पर पुरानी तरह पैन देना अनिवार्य रहेगा।गिफ्ट और ज्वाइंट डेवलपमेंट डील भी होंगी कवर नए ड्राफ्ट में कहा गया है कि अब सिर्फ खरीद-बिक्री ही नहीं, बल्कि प्रॉपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.