नई दिल्ली, मई 27 -- दो हफ्तों में चार बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने से अब हर दिन दाम बढ़ने की आशंका बनी रह रही है। आज यानी बुधवार 27 मई को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। आज बुधवार राहतभरा है। पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, सुबह छह बजे के अपडेट में सीएनजी के दाम में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि, कच्चा तेल भी 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। बता दें 25 मई को पेट्रोल में 2.61 रुपये और डीजल के रेट में 2.71 रुपये का इजाफा हुआ था। 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 15 मई को Rs.3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई। यह भी पढ़ें- LPG की ...